भारत में मंगलसूत्र और बंग्लादेश में बुर्खा.. उत्तराखंड की रीना ने फरजाना बन कर दिया फ़साना    

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। त्यूणी की रीना चौहान ने बंग्लादेशी पति को भारत में हिंदू बनाया और खुद बंग्लादेश में जाकर मुस्लिम बन गई। बंग्लादेश में बने उसके दस्तावेज में फरजाना अख्तर नाम मिला है। इस मामले में पुलिस को कई राज पता चले हैं। पुलिस और इंटेलीजेंस आरोपियों के एंटी-नेशनल गतिविधियों वाले दृष्टिकोण से भी तहकीकात कर रही है।

गत 20 नवंबर को दून पुलिस ने दो ऐसे युगल को गिरफ्तार किया था जो पहचान छिपाकर रह रहे थे। इनसे पूछताछ की गई तो युवक के बंग्लादेशी होने की बात सामने आई थी। इसमें पुलिस को एक चौंकाने वाला राज पता चला है। बंग्लादेश की एंजेंसियों से प्राप्त दस्तावेज में रीना चौहान का नाम फरजाना अख्तर दर्ज पाया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके बंग्लादेश में बने जन्म और निवास प्रमाण में वह बुर्खे में दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

बता दें कि रीना चौहान की फेसबुक के माध्यम से बंग्लादेशी ममून हसन से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती जब प्यार में बदली तो ममून टूरिस्ट बीजा बनाकर भारत पहुंच गया। दोनों कई महीने साथ रहे इसके बाद वह बंग्लादेश वापस लौट गया। प्रेमी को भारत में कानूनी रूप से कोई दिक्कत न हो इसके लिए रीना ने अपने पूर्व पति सचिन के नाम पर उसके पहचान वाले दस्तावेज बनवा दिए। इसमें कुछ रिस्तेदारों ने उसकी मदद की थी। इसके बाद जब रीना बंग्लादेश गई तो उसके पति ने उसके दस्तावेज फरजाना अख्तर के नाम से बनवाए। इसके बाद दोनों ने निकाह किया। रीना भारत में हिंदू मंगलसूत्र पहनकर रहती थी और बांग्लादेश जाकर बुर्खा पहनती थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Mangalsutra in India and Burqa in Bangladesh... Reena from Uttarakhand created a stir by becoming Farzana Reena from Uttarakhand became Farzana with fake documents for her Bangladeshi husband uttarakhand news उत्तराखंड की रीना बंग्लादेशी पति के लिए फर्जी दस्तावेज से बनी फरजाना उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More