उत्तराखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल के साथ कई अधिकारी एवं कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में वार्षिक स्थानांतरण नीति 2025 को लागू करने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल इस नीति को लागू करने की प्रक्रिया रोक दी है।सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इस उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादलों से बचा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

इस बीच सचिवालय प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 1 अगस्त को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है। सुनील सिंह को संयुक्त सचिव से अपर सचिव, अर्पण कुमार राजू और अनिल जोशी को उपसचिव से संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं सुभाष चंद्र, प्रीति तिवारी और देवेंद्र सिंह को अनु सचिव से उपसचिव पद पर प्रमोशन मिला है। अनुभाग अधिकारियों में भवानी राम आर्य, नवल किशोर ओझा, विमल चंद्र भट्ट और संदीप शर्मा को अनुसचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

 

गौरतलब है कि इस बार विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक प्रस्तावित है।ऐसे में सचिवालय में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण करने से सत्र की तैयारियों पर असर पड़ सकता था। इसीलिए स्थानांतरण नीति को लागू करने की प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानांतरण नीति 2025 के तहत जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अनिवार्य स्थानांतरण की श्रेणी में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। विधानसभा सत्र के बाद सचिवालय में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administrative reshuffle in Uttarakhand dehradun news many officers and employees got promoted uttarakhand news With the administrative reshuffle in Uttarakhand उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल कई अधिकारी एवं कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More