कामर्शियल भवनों में पार्किंग सुविधा होने पर ही मानचित्रों की स्वीकृति प्रदान की जाएं-  मंडल आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक लेते हुये कुमाऊं कमिश्नर व अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा पुनर्निर्माण, आवासीय व कामर्शियल आदि मानचित्रों की जो स्वीकृति प्रदान की जाती है उसी उपयोग के लिए इस्तेमाल की जाए। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारी नियमित मानिटरिंग करें। प्राधिकरण की स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप उपयोग ना करने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।


अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण दीपक रावत सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र नैनीताल व भीमताल शहर को छोड़कर अन्य पर्वतीय स्थानों के साथ जनपद में कामर्शियल भवनों में पार्किग निर्माण में जोर देते हुये कहा कि कामर्शियल भवनों की स्वीकृति तभी दी जाए जब उक्त कामर्शियल भवन में पार्किंग सुविधा हो। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के माध्यम से संचालित होने वाली विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की 21वीं बोर्ड बैठक में विकास प्राधिकरण द्वारा नैनीताल शहर के 11 सार्वजनिक शौचालयों का विभिन्न स्थानो पर निर्माण किया गया। उक्त शौचालयों को नगर पालिका परिषद नैनीताल को हस्तान्तरण हेतु बैठक में संस्तुति की गई। जिस पर आयुक्त ने कहा अनुबंध के आधार पर शौचालयों का संचालन किया जाए और प्राधिकरण के साथ ही नगर पालिका के अधिकारी नियमित साफ-सफाई आदि की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें। नैनीताल शहर निवासी दिनेश चन्द्र सूंठा द्वारा क्लेयर माउण्ट टिफन टॉप स्थित भवन के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव वर विचार विमर्श कर उसी भवन की नींव पर पुननिर्माण की अनुमति समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुये वूडन से बनाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने की संस्तुति दी। सिद्वार्थ साह एब्रीबिल अयारपाटा मल्लीताल विद्यमान दो मंजिले भूतल पर स्टाफ र्क्वाटर पुनर्निर्माण के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण की आख्या के उपरान्त संस्तुति हेतु प्रेषित करने के निर्देश बैठक में दिये गये। दिनेश सांगुडी भीमताल महायोजना में उद्योग भू उपयोग के अन्तर्गत भूखण्ड में दुकान एवं रेस्टोरेंट की अनुमति चाही गई जिस पर स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त आख्या पर संस्तुति प्रदान करने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

बैठक में जिलाधिकारी वंदना, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम निदेशक शशि मोहन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम एके कटारिया, सीएफओ पूजा नेगी, अधिशासी अभिंयता लोनिवि अशोक चौधरी, रतनेश सक्सेना के साथ ही जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Maps should be approved only if there is parking facility in commercial buildings - Divisional Commissioner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More