सास द्वारा गर्म पानी फैंकने से बुरी तरह झुलसी विवाहिता, पुलिस ने हिरासत में लिया सास को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में निवासरत विवाहिता, सास द्वारा गर्म पानी फैंकने से बुरी तरह झुलस गयी। मौके पर पहुंची भारी संख्या में महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी तथा घायल विवाहिता की सास पर बहू को जलाने का आरोप लगाया। देर शाम पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में एकत्रित दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता पूजा की सास चंपा देवी ने अपनी बहू पूजा के पेट में गर्म पानी गिरा कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है, महिलाओं ने यह भी बताया कि पीड़िता का पति रोजाना शाम को नशे में धुत होकर घर आता है और पत्नी पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटता है। पीड़िता पूजा के अनुसार उसकी सास उसे अक्सर बेवजह मारती पीटती रहती है, तथा पति भी उसका उत्पीड़न करता है। पीड़िता के अनुसार उसका मायका बिहार प्रदेश के गया में है तथा पति और सास के व्यवहार से वह अत्यंत आहत है।पीड़िता ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि मामले में उपनिरीक्षक वंदना चौहान ने पीड़िता की सास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जल्द ही पीड़िता की मदद करते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Married woman badly burnt by mother-in-law throwing hot water police detained mother-in-law Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More