फर्जी OBC-अनाथ प्रमाणपत्र से MBBS दाखिला : 3 और अभ्यर्थियों के प्रवेश रद्द  

ख़बर शेयर करें -
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद तीसरी सूची जारी की गई है। दो छात्रों में ओबीसी कोटा लगाया था जबकि एक ने अनाथ प्रमाणपत्र लगाया था।

इससे पहले 16 अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द किए जा चुके हैं। अब रद्द होने वाले दाखिलों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इसके अलावा तीसरे चरण की काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मतपत्र फटा, लोकतंत्र का भरोसा भी कहीं न फट जाए 

गौरतलब है कि अब तो दो चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें आवंटित की गई सीटों में कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध मिले थे। इसके बाद विवि की ओर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिलों को भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों की तलाश में निकले थे, लौटे तीन शव: शक्तिफार्म के परिवार पर टूटा हादसे का कहर

सत्यापन के बाद जिला प्रशासन की ओर से विवि को रिपोर्ट भेजी गई। इसके आधार दाखिले रद्द किए गए हैं। इसके अलावा प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में पुलिस की ओर से एसआईटी का भी गठन किया गया है। अब तक कई आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ नहीं, सियासत का अखाड़ा : सत्ता की खनक, संगठन की ताकत और धनबल के बीच निर्दलीय ने बिगाड़ा राजनीतिक दलों का खेल

एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक – प्रो. डॉ. विजय जुयाल ने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला प्रशासन को भेजे जा रहे हैं। किसी भी स्तर पर फर्जीवाड़े को स्थान नहीं मिलेगा। प्रमाणपत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news dehradun news Devbhoomi News Fake OBC/orphan certificates Hindi News MBBS admission via fake OBC/orphan certificates: Admission of 3 more candidates cancelled | Uttarakhand News MBBS candidate admissions cancelled News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज एमबीबीएस अभ्यर्थियों का दाखिला रद्द क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज फर्जी OBC-अनाथ प्रमाणपत्र

More Stories

उत्तराखण्ड

आम्रपाली में आयोजित हुआ अभिनंदन 2026 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है  संवाददाता       हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ’’अभिनंदन 2026’’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाॅं दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के सीईओ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, सयुक्त सचिव […]

Read More
उत्तराखण्ड

खटीमा में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से एक बाईक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाजपा पार्षद के घर ‘जहर’ की साजिश : घरेलू सहायक ने परिवार को बेहोश कर साथियों संग उड़ाए लाखों के गहने

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां बसंत विहार क्षेत्र में बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद के घर घरेलू सहायक, परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद अपने चार साथियों के साथ घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के […]

Read More