राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मानसून की दस्तक से पहले मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय इलाकों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।दूसरी ओर हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही पैटर्न बना रह सकता है। मानसून के आगमन से पहले पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lightning and strong winds in many districts of the state mountain news news of the khabar sach hai rain/lightning and strong winds alert issued in many districts uttarakhand news weather department issues alert in the state Weather department issues alert regarding rain Weather news उत्तराखण्ड न्यूज कई जिलों में बारिश/आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी खबर सच है की न्यूज पहाड़ के समाचार मौसम समाचार राज्य में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More