उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी, मौसम विभाग का दो दिन का ऑरेंज अलर्ट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार को राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। उत्तरकाशी जिले के हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि खरसाली–यमुनोत्री क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई। वर्तमान में इन इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंड में भी बढ़ोतरी महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

मौसम विभाग ने प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए 15 और 16 मार्च को दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

बिगड़े मौसम के कारण उत्तरकाशी जनपद के कई इलाकों से बारिश और हिमपात की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news High Himalayan Regions Snowfall Accompanied by Rain in High Himalayan Regions; Meteorological Department Issues Two-Day 'Orange Alert' Snowfall with Rain Continues uttarakhand news Weather Updates उच्च हिमालयी क्षेत्र उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज बारिश के साथ बर्फबारी जारी मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार […]

Read More