सरकारी अधिकारी पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्यवाही को महानगर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। देहरादून में विद्यालय का नाम परिवर्तित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेस पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस ने इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया है।
 
हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में जिस प्रकार सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं, वह अत्यंत चिंताजनक है। किसी भी विद्यालय का नाम परिवर्तन सरकार के स्तर पर लिया जाने वाला निर्णय होता है, जबकि अधिकारी एवं कर्मचारी केवल विधिसम्मत आदेशों का पालन करते हैं। ऐसे में जनसेवा में लगे अधिकारियों पर हमला करना न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर आघात है, बल्कि प्रशासनिक मनोबल को भी कमजोर करता है। कहा कि देहरादून में शिक्षा विभाग के अधिकारी पर हुआ हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यदि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों/विधायक की मौजूदगी में अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाज़ा सहज लगाया जा सकता है। कांग्रेस इस प्रकार की अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी कानून को हाथ में लेने का साहस न कर सके।
 
हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने इस घटना के विरोध में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और शासन-प्रशासन में कानून का राज कायम रह सके। स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा और दबाव की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है और पार्टी जनहित तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
 
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, वरिष्ठ कांग्रेसी एन. बी. गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, रेनू तोमर, सीमा लोहानी, महेशानंद, दिवेश तिवारी, भुवन तिवारी, रंजीत डसीला, मनोज मेहरा, गोविंद बिष्ट, अमित रावत, भानु कबड़वाल, अंकुर जोशी, उदित करायत, जीवन बिष्ट, अभिषेक बिष्ट सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Attack on a government official Haldwani news Metropolitan Congress sent a memorandum to the Governor for strict action against the culprits Metropolitan Congress sent a memorandum to the Governor for strict action against the culprits of attack on a government official uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दोषियों पर सख्त कार्यवाही को महानगर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन सरकारी अधिकारी पर हमला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More