तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास सोमवार (आज) तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि व्यक्ति को संभलने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और बोलेरो का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। हादसे के कारण नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Death of middle-aged man Haldwani news Middle-aged man crossing the road killed after being hit by a speeding Bolero; Uttarakhand News Middle-aged man hit while crossing road accident news Speeding Bolero अधेड़ व्यक्ति की मौत उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार बोलेरो सड़क दुर्घटना न्यूज सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More