बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, बाइक सवार गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मंदिर बिल्हैरी चकरपुर निवासी देव सिंह बिष्ट (51) पुत्र सोबन सिंह बिष्ट बुधवार देर शाम वनखंडी शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने आये थे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच बनबसा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देव सिंह बिष्ट एवं बाइक सवार अजय मिश्रा (24) निवासी श्रीपुर विचवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देव सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार अजय का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हाई सेंटर रिफर कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, पुत्र मनोज सिंह, कमल सिंह एवं पुत्री ममता को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के भाई रघुवर सिंह ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था, जो बुधवार को भी मजदूरी करने के बाद वनखंडी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पैदल घर लौट रहा था। गुरूवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि घटना स्थल से बाइक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bike rider seriously injured Khatima news Middle aged man dies due to bike accident US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More