रॉयल्टी कम करने एवं माल भाड़ा बढ़ाने को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी से मिलने पहुंचे खनन कारोबारी

ख़बर शेयर करें -

   
खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। गौला नदी में खनन रायल्टी कम करने एवं वाहन स्वामियों को खनन निकासी का माल भाड़ा सही मिले तथा एक बार फिर से जल्दी नदी में चुगान कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग को लेकर गौला कार्य से जुड़े हुए दर्जनों व्यवसायी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी के नारायणपुरम हल्दूचौड़ के आवास पर उनसे मिले और जल्द ही खनन अवरोधित गौला नदी को खोलने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

शुक्रवार को गौला नदी से जुड़े सैकड़ों वाहन स्वामियों ने उनसे मुलाकात करते हुए गौला से स्टोन क्रेशरों में आरबीएम ढुलान का कम भाड़ा देने व रॉयल्टी को समानांतर करने के संबध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक ज्ञापन पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी को सौंपा हेमन्त द्विवेदी ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा स्थानीय कारोबारियों के हित किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, शंकर जोशी ग्राम प्रधान खड़कपुर, राजेन्द्र चौबे, पूर्व प्रधान बी डी खोलिया, प्रवीन दानू, भीम सिंह रावत, हरीश सुयाल, बलवीर सिंह, हरीश चौबे, बलवंत मेहरा, भैरव खोलिया, मदन उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, सुरेश जोशी, गोकुल भट्ट, राजेश जोशी, गंगा प्रसाद भट्ट, हेम भट्ट, आशीष कबड़वाल, संजय शर्मा, नंदन पांडे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More