किशोरी गृह में रह रही नाबालिग निकली गर्भवती, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। जिले के किशोरी गृह में एक नाबालिक लड़की के गर्भवती होने की सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नेपाली मूल की नाबालिक अपने स्वजनों के साथ अल्मोड़ा मुख्यालय में ही रहती थी। उसके स्वजन उसे शिक्षा देना चाहते थे, मगर पढ़ने लिखने की उचित व्यवस्था ना होने के कारण युवती के परिजनों ने बीते 17 अगस्त को नाबालिक को किशोरी गृह अल्मोड़ा में रहने के लिए भेज दिया और वहां पर उसका दाखिला करवा दिया। बीते मंगलवार को जब किशोरी का स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां पर इस बात की पुष्टि हुई कि वह पिछले 1 माह से गर्भवती हैं। इस मामले में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी कुछ भी नहीं बता पाई। गौरतलब हो कि नाबालिग युवती किशोरी गृह में 1 सप्ताह पूर्व ही आई है जबकि उसके पेट में 1 माह से अधिक समय का गर्भ है। पुलिस द्वारा किशोरी गृह अधीक्षिका की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Minor living in Kishori Home turned out to be pregnant police started investigation by registering a case against unknown Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More