मामूली सड़क हादसा बना तनाव का कारण : चार आरोपी गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी गढ़वाल। यहां एक मामूली सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रामलीला मैदान के पास यह घटना हुई।स्थानीय युवक नवीन नेगी अपनी कार से जा रहा था, तभी उसका साइड मिरर सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति से टकरा गया। इस छोटी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ती चली गई। कुछ ही देर में बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद और अधिक गर्म हो गया। नवीन नेगी के अनुसार, जब उन्होंने अपनी बात रखने का प्रयास किया, तभी दूसरे पक्ष के एक युवक ने अचानक उनके कान के पास कैंची से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए और उनके कान से खून बहने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पीड़ित ने भी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मामले में सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर, घटना से नाराज कुछ लोगों ने हमलावर पक्ष से जुड़ी एक दुकान में तोड़फोड़ कर दी और सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। एहतियातन आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Minor Road Accident Sparks Tension: Four Accused Arrested Pauri Garhwal News Tension Over a Petty Dispute uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पौड़ी गढ़वाल न्यूज मामूली विवाद में तनाव

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More