नाबालिग पर्यटक ने होटल में कार्यरत महिला कर्मी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को लिया संरक्षण में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक किशोर पर है। महिला होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। आज शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला को हाय कहा। महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं। कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया। पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Minor tourist raped female employee working in hotel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More