वांटेड अभियुक्त के साथ मुठभेड़ में कांस्टेबल सहित बदमाश हुआ घायल, पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। गोकशी एवं पशु तस्करी कर रहे 11 साल से वांटेड पशु तस्कर व उसके गिरोह के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ मुठभेड़ में दोनों ओर से लोग घायल हुए हैं। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली, जबकि जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

देहरादून में हुई उक्त सनसनीखेज मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल, तमंचे व स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया। अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे है दर्ज व अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं। अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं व अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे व घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली गई। घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Miscreant including constable injured in encounter with wanted accused police arrested four accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More