बुधवार रात से लापता महिला का शव मिला नैनी झील में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल झील में आज एक महिला का शव मिला है। शव की शिनाख्त योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेशनल ओलम्पियाड में योग करने वाली दीपा की मां कमला गिरी के रूप में हुई है।


गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। शव को झील से बाहर निकालने के बाद शव की शिनाख्त की गई तो शव की पहचान कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है। बताते चलें कि कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था। कमला का पति किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोडऩे के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन लौटी नही। रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शव मिलने के बाद जब वह मोर्चरी पहुंचा तो पत्नी के मरने की खबर मिली।  

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Missing woman's body found in Naini lake since Wednesday night nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More