“मिशन स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस कार्यक्रम विकासखंड द्वारीखाल” का हुआ सफल आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड द्वारीखाल के सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस के अंतर्गत विकासखंड द्वारीखाल के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 26 विद्यालयों का शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर चयन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल स्तर के तीन, इंटरमीडिएट स्तर के तीन, उत्तराखंड बोर्ड में वरीयता प्राप्त तीन- हाई स्कूल और तीन-इंटरमीडिएट स्तर पर वरीयता प्राप्त छात्र-छात्राओं, विकासखंड के 83 शिक्षक -शिक्षिकाओं को उनके द्वारा किए गए शैक्षिक व अन्य गतिविधियों के आधार पर मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी व खंड विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस के उद्देश्यों को पावर पॉइंट द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस हाई स्कूल स्तर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिंज्ञाना प्रथम, इंटर कॉलेज पालीलंगूर द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास खंड स्तर पर हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में आयशा राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल प्रथम, सोनिया बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पालीलंगूर द्वितीय, नितिन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण ने तृतीय स्थान और इंटरमीडिएट स्तर पर प्रियांशु राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण प्रथम, शिखा तोमर इंटर कॉलेज काण्डाखाल द्वितीय, मोनिका राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल तृतीय ने स्थान प्राप्त कर मिशन स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने कहा कि पौड़ी जनपद के अन्य विकास खण्डो को भी द्वारीखाल के मिशन स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने इसी तरह के सम्मान समारोह को जिला स्तर पर भी आयोजित करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने विकासखण्ड द्वारीखाल के इस मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस कार्यक्रम और खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त  होने वाले प्रधानाध्यापक विभोर कुमार भट्ट (रा उ मा विबुरांसी), हेमचंद्र केष्टवाल (रा इ का सतपुली), उमा श्रीवास्तव (रा क उ मा वि सतपुली) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अटल उत्कर्ष राजकिय इंटर मीडिएट चैलूसैंण के प्रधानाचार्य वीरेंद्र गिरी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में रमाकांत डबराल, नीरज पथिक, रेखा ध्यानी, रश्मि रावत आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुकरेती द्वारा किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Mission School of Excellence Program Development Block Dwarikhal" was successfully organized Pauri gadwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More