हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी शहर में गुलदार दिखाई देने पर चिंता जताते हुए इस संबंध में वन मंत्री और डीएफओ को भी अवगत कराया है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कल देर रात्रि हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित गुरु तेग़ बहादुर वाली गली के में छत पर बैठे गुलदार की सूचना सुन बहुत चिंतित हूँ। इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उन्याल व डीएफओ से वार्ता कर उनको पूरी जानकारी से अवगत कराया। बताया कि स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं। अभी विगत कुछ दिन पूर्व ही सात साल के बच्चे शिवा को निर्मला स्कूल के पास गुलदार ने मारा था। अब कोई इस प्रकार की घटना ना हो। उन्होंने आश्वस्त किया हैं की वन विभाग की पूरी टीम लगातार गस्त शुरू करेगी। विधायक सुमित हृदयेश ने इस पूरे मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]