अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे मोदीराज का आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केशहादत दिवस 23 मार्च से शुरू हुए भाकपा माले के ‘साम्राज्यवाद विरोधी- युद्ध विरोधी सप्ताह अभियान’ के तहत दमुआढूंगा में एक बैठक आयोजित की गई।
 
वक्ताओं ने कहा कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ पूरे भारत में स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा देने वाली इन महान क्रांतिकारियों की शहादत के “इंकलाब जिंदाबाद” व “साम्राज्यवाद का नाश हो” के नारे आज के दौर में और अधिक सार्थक हो उठे हैं।
 
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, मोदी की सत्ता कॉरपोरेट हितों और साम्राज्यवादी ताकतों के प्रभाव में काम कर रही है। अमेरिका-इजरायल की युद्धोन्मादी धुरी के साथ बढ़ती नजदीकियों ने भारत को आर्थिक संकट, महंगाई और अंतरराष्ट्रीय अलगाव की ओर धकेल दिया है।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण लाखों भारतीय प्रवासी कामगार असुरक्षा के माहौल में फंसे हुए हैं। आरोप लगाया कि कृषि और व्यापार नीतियों के जरिए छोटे किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। अमेरिका के साथ असमान व्यापार समझौते भारतीय कृषि को गंभीर संकट में डाल रहे हैं।
 
प्रेम राम आर्य ने कहा कि, कथित राष्ट्रवादियों की इस सरकार ने देश की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय हितों से समझौता कर दिया है, जिससे भारत अपने पारंपरिक मित्र देशों विशेषकर रूस, ईरान से दूर होता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है। साथ ही इस गलत विदेश नीति ने जनता को गंभीर गैस-तेल में डाल दिया है।
 
अंत में वक्ताओं ने आह्वान किया कि वर्तमान परिस्थितियों में भगत सिंह की साम्राज्यवाद-विरोधी विरासत को मजबूत करते हुए जनप्रतिरोध को व्यापक और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि यह समय अन्याय, शोषण और साम्राज्यवादी हस्तक्षेप के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष को नई ऊंचाई देने का है।
 
इस अवसर पर डॉ कैलाश पाण्डेय, प्रेम राम आर्य, आकाश भारती, पंकज अम्बेडकर, हरीश कुमार लोधी, संजय कुमार, महेश कुमार, मथुरा प्रसाद, रितिक कांत, जतिन आर्या, आयुष आर्य, नितिन आर्या शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cpiml news Haldwani news Modiraj's surrender to America-Israel alliance is shameful: Dr. Kailash Pandey uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज भाकपा माले न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More