देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट टैंक में लगे शटरिंग खोलने उतरे थे। बताया जा रहा है कि तभी शटरिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर उनका छोटा भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट भी टैंक में उतर गया। वह भी काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी मां 59 वर्षीय सरस्वती भी टैंक में उतर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

काफी देर तक तीनों के बाहर नहीं आने पर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के तीनों को बाहर निकालकर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. मोहित ने बताया कि तीनों को रात करीब 8.40 बजे अस्पताल लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ चोरगलिया तारा सिंह राणा सहित पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

जानकारी के अनुसार बिष्ट परिवार मूलरूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा स्थित कौंता गांव का रहने वाला है। बड़ा बेटा धर्मेंद्र प्लंबर और छोटा बेटा कुशल प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। दोनों मां के साथ गौलापार के मानपुर गांव में रहते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news accident while opening the shuttering Devbhoomi News Gaulapar news Haldwani news Hindi News Late evening accident Mother and two sons died Mother and two sons died while opening the shuttering of a water tank late in the evening News from the hills News From the Pahad uttarakhand news water tank

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More