कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के चौधरी गेट के समीप सोमवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र जगदीश, निवासी भाखड़ा पुल के पास लामाचौड़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया गया कि हादसे के बाद अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभिया के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस […]