वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं आईएचएम देहरादून के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन के मध्य गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन एवं सेवा क्षेत्र में उद्यमिता, नवाचार और स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देना है।
 
एमओयू पर हस्ताक्षर डॉ तृप्ता ठाकुर, कुलपति, वीएमएसबीयूटीयू की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। विश्वविद्यालय की ओर से डॉ राजेश उपाध्याय, कुलसचिव, वीएमएसबीयूटीयू तथा आईएचएम देहरादून की ओर से डॉ शिव मोहन, प्रधानाचार्य, आईएचएम देहरादून ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।इस दौरान डॉ संजय कुमार सहायक अध्यापक एवं मनीष सेमवाल, विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
 
समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से सेंटर फॉर हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन (CHEI) की स्थापना करेंगे। यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं युवा उद्यमियों को नवाचार, स्टार्ट-अप विकास, प्रशिक्षण, मेंटरिंग एवं उद्यमिता से संबंधित सहयोग प्रदान करेगा।इस पहल के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन, फूड सर्विस, वेलनेस एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्टार्ट-अप के नए अवसर विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही तकनीकी एवं हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को भी मजबूत किया जाएगा।
 
एमओयू के दौरान डॉ तृप्ता ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा के साथ उद्यमिता और नवाचार को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के सहयोग विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, उद्योगोन्मुख कौशल एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। यह एमओयू शोध, नवाचार, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा तथा उत्तराखण्ड में उद्यमिता आधारित विकास को नई दिशा देगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news IHM Dehradun MoU signed between Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technological University and IHM Dehradun MoU signed in hospitality and entrepreneurship sector uttarakhand news Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technological University Dehradun आईएचएम देहरादून उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून हॉस्पिटैलिटी एवं उद्यमिता क्षेत्र में एमओयू हस्ताक्षरित

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More