अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान लगातार जारी है। बीते दिनों मुख्य मार्गो और शहर की मेन मार्केट से अतिक्रमण हटाकर निगम ने अभियान की बड़े स्तर पर शुरुआत कर दी है।

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आज आदेश जारी कर दिया है जिसमें सब्ज़ी मंडी से लाइन नंबर 1 को जाने वाले रास्ते में ईदगाह के करीब नाले पर अतिक्रमण कर कब्जा करने पर 1 जून तक की मोहलत दे दी गई है। नगर निगम की तरफ से नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिसमें नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया ईदगाह, सब्जी मण्डी हल्द्वानी के सामने नाले पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर भवन / भवन का भाग. दुकान आदि का निर्माण कर अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे नाले की समुचित सफाई सम्भव नहीं हो पा रही है तथा वर्षा के दिनों में जल भराव एवं आम जनमानस प्रभावित होता है। जिसमें सीवरेज भी सीधे नाले में छोड़ा जाना संज्ञान में आया है। अतः जनहित एवं जन स्वास्थ्य के हित में अपेक्षा की जाती है कि दिनांक 01जून तक उक्त अवैध निर्माण स्वयं के द्वारा हटा लें। नियत अवधि उपरांत उक्त अवैध निर्माण बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया जायेगा तथा ध्वस्तिकरण में होने वाले व्यय की वसूली आपसे की जायेगी। ध्वस्तिकरण के दौरान किसी भी क्षति के लिए नगर निगम ज़िम्मेदार नहीं होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Municipal corporation pasted notice against encroachment Nagar nigam news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More