नगर निगम मंगल पड़ाव के पास पुरानी दुकानों को तोड़कर बनायेगा बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मंगल पड़ाव के पास नगर निगम की पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। इसका डिजायन और खर्च की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाई जाएंगी। बुधवार को अर्किटेक्ट ने इसका निरीक्षण किया। 

नगर निगम मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क को मध्य भाग से 12-12 मीटर चौड़ा कर रहा है। इसकी जद में नगर निगम की 14 दुकानें आ रही हैं। नगर निगम इन दुकानदारों को अपने नए शॉपिंग कांप्लेक्स में विस्थापित करने पर विचार कर रहा है। बताते चलें कि नगर निगम के पास सब्जी मंडी मंगलपड़ाव के पास बहुत बड़ी जगह है। यहां कई दुकानें बनी हैं। नगर निगम ने ये दुकानें किराए पर दी हैं। इन दुकानों की स्थिति बहुत ही खराब है। कई दुकानों की टिन शेड गल चुकी है। नगर निगम इन दुकानों की स्थिति सुधारने पर विचार कर रहा है। निगम के अधिकारियों ने बुधवार को आर्किटेक्ट को बुलाया था। आर्किटेक्ट ने इसकी नपाई की। अब आर्किटेक्ट यहां बहुमंजिला शॉपिंग कांपलेक्स का डिजायन बनाएगा। ये इमारत चार मंजिला होगी। इसके बेसमेंट में पार्किंग बनाने की भी योजना है। यहां अतिक्रमण की जद में आने वाले नगर निगम की दुकानों के किराएदारों को भी बसाने पर विचार कर रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाने पर विचार किया जा रहा है। आर्किटेक्ट इसकी डिजायन और लागत बनाकर देगा। फिर निगम बजट का इंतजाम करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Municipal Corporation will demolish old shops and build a multi-storey shopping complex near Mangal Padav Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज […]

Read More