मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी – सचिन पायलट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि किसी नेता को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा,‘‘मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी।’’ मोदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने टोंक में संवाददाताओं से से कहा,‘‘मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मेरी चिंता मेरी पार्टी, मेरी जनता करेगी और हम उसके प्रति समर्पित हैं।’’

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक रैली में सचिन पायलट के संदर्भ में कहा, ‘‘गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद शाही परिवार’ की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है।’’ जिसके जबाब में पायलट ने कहा कि उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा गया, बहुत आरोप लगाये गये, लेकिन उन्होंने हमेशा अपना संयम ना खोने और जनता के बीच एक मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की कोशिश की। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए पायलट ने कहा, ‘‘विचारधारा को लेकर हमारा जो संघर्ष है उसमें हम लोग जीतकर आएंगे और देशभर में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: jaypur news My party and the public will worry about me - Sachin Pilot rajsthan news

More Stories

राजस्थान

सीआईडी/पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी 60 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    श्री गंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों […]

Read More
राजस्थान

धर्म के उत्थान व अधर्म के विनाश के लिए यथासामर्थ्य, यथासंभव योगदान अवश्य दें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भरतपुर/कामां। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म […]

Read More
राजस्थान

शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद लेकर फरार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   सीकर। सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से भाग गई।अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया […]

Read More