श्री गंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया, जो इस नशीले माल को उठाने पहुंचे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई थी। जैसे ही देर रात ड्रोन की आवाज सुनाई दी और पैकेट गिराए गए, टीमों ने तुरंत घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान चार पैकेट्स में पैक कुल 12 किलो हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक पंजाब का निवासी है, जबकि अन्य तीन गजसिंहपुर और रावला मंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी और इसे आगे पंजाब में सप्लाई किया जाना था। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है, जो ड्रोन के जरिए लगातार भारत में नशे की खेप भेजने की कोशिश कर रहा है।
फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता भरतपुर/कामां। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सीकर। सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से भाग गई।अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता राजस्थान। बुधवार (आज) खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ की पिकअप के एक कंटेनर से जबरदस्त भिड़ंत में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि शेष गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर […]