मेरे भी राम! अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही उत्साह-उमंग एवं भक्ति में सराबोर हुआ शहर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। “मेरे भी राम” और इसी को लेकर आज हल्द्वानी में भी राम मय हुआ हर कोई। रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान में भारी भीड़ की मौजूदगी में बड़ी संख्या में दीपों का प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया गया, तो वहीं शहर के राम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। श्री राम के लिए लोग सड़कों पर उतरे और शोभायात्रा भी निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

इस दौरान दीपोत्सव पर मौजूद हल्द्वानी के निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि आज पूरा सनातन धर्म प्रफुल्लित है क्योंकि उसके आराध्य प्रभु श्री राम मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं। 500 सालों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान की बदौलत आज रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं, जो हर किसी सनातनी के लिए गर्व का पल है। प्रभु श्रीराम कण कण में बसे हैं और वह हर किसी के राम और हर जगह विराजमान है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते आज पूरे शहर में जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, भंडारे का आयोजन एवं आतिशबाजी के साथ ही दीपावली मनाई गई। शहर भक्ति में झूम कहता दिख रहा था कि “राम आये है पलना झुलायेंगे.. दीप जला के दीवाली मनायेंगे…”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news My Ram too! With the consecration of Ramlala's life in Ayodhya the city was drenched in enthusiasm and devotion Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More