नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से नैनीतालजनपद में संचालित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन समारोह यहां एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन महिला पिछड़ा वर्ग समिति, हल्द्वानी द्वारा किया गया।
 
समापन समारोह में मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, नैनीताल सहित जिला उद्योग केन्द्र, नैनीताल जिला सहकारी बैंक, सहकारिता विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में लगभग 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।
 
नाबार्ड द्वारा लगभग ₹10 लाख की अनुदान सहायता से समर्थित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण के क्षेत्र में उन्नत कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया। प्रशिक्षण के साथ-साथ महिलाओं को उत्पाद विकास, गुणवत्ता सुधार, उद्यम प्रबंधन, विपणन, वित्तीय साक्षरता तथा बैंक ऋण से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की गई।
 
समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अपने अनुभव एवं सीख साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण की नई तकनीकों के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रतिभागियों ने इस कौशल को आय सृजन एवं स्वयं का उद्यम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।
 
इस अवसर पर मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता तभी है जब अर्जित कौशल को नियमित आर्थिक गतिविधि में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामूहिक रूप से कार्य करने, उत्पादों की गुणवत्ता एवं विविधता पर विशेष ध्यान देने तथा उपलब्ध बाजार अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही नाबार्ड की विभिन्न विकासात्मक पहलों, बैंक ऋण से जुड़ाव, सूक्ष्म उद्यम स्थापना तथा विपणन के अवसरों के संबंध में भी जानकारी दी। कहा कि नाबार्ड का प्रयास केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को कौशल से उद्यम और उद्यम से स्थायी आय की दिशा में आगे बढ़ाना है।
 
जिला उद्योग केन्द्र, सहकारिता विभाग, नैनीताल जिला सहकारी बैंक तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी महिलाओं को उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं उद्यम स्थापना से संबंधित अवसरों की जानकारी दी और उन्हें अपने कौशल को व्यावसायिक गतिविधि के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी महिलाओं ने नाबार्ड एवं क्रियान्वयन संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल जनपद में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, उद्यमिता विकास एवं स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद ही मर्डर की सूचना देनें के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Conclusion of NABARD supported embroidery and textile ornamentation based livelihood and enterprise development program Devbhoomi News embroidery and textile ornamentation based livelihood program Haldwani news Hindi News NABARD supported enterprise development program News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका कार्यक्रम नाबार्ड समर्थित उद्यम विकास कार्यक्रम हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    छात्रहितों के लिए मेहुल हैं जरूरी : सुमित हृदयेश   हल्द्वानी। स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रसंघ […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद से गरमाई किच्छा की सियासत, दोनों पक्ष आमने-सामने  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  किच्छा। नगर पालिका चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर हुए हंगामे ने एवं कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोपों के बाद क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। घटना को […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया है। अब आवेदकों को पुलिस, अग्निशमन, वन विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान समेत अन्य संबंधित विभागों से एनओसी लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों […]

Read More