नैनीताल जिला पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री धामी ने सीबीसीआईडी जांच के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल और बेतालघाट में हुई हिंसात्मक घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। चुनावी बवाल को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम की जांच कुमाऊं मंडल के आयुक्त से कराए जाने के आदेश दिए हैं। उन्हें 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपने को कहा गया है।

प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतालघाट में फायरिंग समेत अन्य घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी को जिले से बाहर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही तल्लीताल थाने के थानाध्यक्ष का भी नैनीताल से बाहर तबादला किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

घटनाओं से संबंधित सभी प्राथमिकी की जांच अब CBCID को सौंपी गई है, ताकि निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the uproar over Nainital District Panchayat elections Chief Minister Pushkar Singh Dhami Nainital District Panchayat Election: Chief Minister Dhami ordered CBCID investigation nainital news ordered CBCID investigation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल जिला पंचायत चुनाव की मतगड़ना नैनीताल न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीबीसीआईडी जांच के दिए आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More