नैनीताल जिला पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को चुनाव आयोग द्वारा जारी निष्पक्ष चुनाव निर्देश पुस्तिका प्रस्तुत करने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार, 26 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतपत्रों में टेंपरिंग और ओवरराइटिंग की शिकायत वाली याचिका पर सुनवाई की। मामले की जांच के लिए कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से 27 अगस्त को चुनाव आयोग द्वारा जारी निष्पक्ष चुनाव निर्देश पुस्तिका प्रस्तुत करने को कहा है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी।

सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष हुई। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामथ ने याचिकाकर्ता की ओर से बताया कि हाईकोर्ट के पिछले आदेश में कहा गया था कि राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा। यदि किसी भी प्रत्याशी को आपत्ति हो, तो आयोग शिकायतों का निपटारा करेगा। लेकिन जिला अधिकारी ने इस मामले में निर्णय नहीं लिया, जो नियमों के विपरीत है। इसलिए कोर्ट ने चुनाव आयोग से संबंधित नियमों और निष्पक्ष चुनाव के दिशा-निर्देशों को प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रिपोलिंग का अधिकार जिलाधिकारी के पास नहीं है, बल्कि यह राज्य चुनाव आयोग का प्राधिकार है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जिलाधिकारी ने पहले कोर्ट को रिपोलिंग का बयान दिया, लेकिन बाद में रात को ही वोटों की गिनती कर विजेता घोषित कर दिया। इस पर कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पुस्तिका पेश करने के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विवादित मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए मामले को चुनाव आयोग के पास भेजने का प्रस्ताव रखा, लेकिन याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी आरोप लगे हैं, इसलिए मामला हाईकोर्ट में ही सुना जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट ने 20 अगस्त को हाईकोर्ट में पुनर्मतदान की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।उन्होंने आरोप लगाया कि एक मतपत्र में उनके क्रमांक को ओवरराइट कर अमान्य कर दिया गया। 14 अगस्त को हुए नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भारी विवाद हुआ था। चुनाव के बीच पांच जिला पंचायत सदस्य अचानक गायब हो गए थे, जिससे बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर अपहरण का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने मामले को हाईकोर्ट तक पहुंचाया था, जहां जिलाधिकारी को चुनाव स्थगित करने का आदेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

हालांकि जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कोर्ट के बाद वोटिंग समय बढ़ाया और देर रात वीडियोग्राफी के साथ मतगणना कराई, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया। निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त को परिणाम घोषित करते हुए बीजेपी की दीपा दर्मवाल को एक वोट से विजेता घोषित किया। वहीं कांग्रेस ने मतपत्रों में टेंपरिंग का आरोप लगाते हुए मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 27 अगस्त August 27 High Court order issued by Election Commission Nainital District Panchayat Election: High Court ordered to present fair election instruction booklet issued by Election Commission on August 27 nainital news ordered to present fair election instruction booklet uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चुनाव आयोग द्वारा जारी निष्पक्ष चुनाव निर्देश पुस्तिका नैनीताल न्यूज प्रस्तुत करने के दिए आदेश हाईकोर्ट का आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More