हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर दिए जा रहे हैं नोटिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नोटिस पर तत्काल रोक लगाते हुए सहानुभूति पूर्ण विचार किए जाने की मांग की है।
श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी नगर के दमुवाढूंगा, सुभाष नगर, आवास विकास, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में लगभग 40 से 50 सालों से निवास कर रहे अनेक परिवारों को अतिक्रमण सम्बन्धी नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिससे उनमें भारी असमंजस और भय का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अधिकांश निवासी पर्वतीय जिलों जैसे-अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत एवं नैनीताल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए हैं। इन लोगोने अपने जीवन की सम्पूर्ण पूंजी लगाकर वैध रूप से भूमि क्रय कर रजिस्ट्री कराकर मकान निर्माण किया है तथा वर्षों से शान्ति व अनुशासन के साथ यहां निवास कर रहे हैं। इनमें कई परिवार ऐसे हैं,जिनके सदस्य भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों में सेवारत हैं या पूर्व में देश सेवा कर चुके हैं। ऐसे में उनके परिवारों को अचानक प्राप्त हुए अतिक्रमण नोटिस से वे अत्यन्त मानसिक तनाव एवं भय मे हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित प्रतीत नहीं होता हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को मद्देनजर रखते हुए इन अतिक्रमण नोटिसों पर तत्काल सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए, ताकि निर्दोष एवं मेहनतकश नागरिकों को अनवाश्यक कठिनाईयों का सामना न करना पड़ें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]