भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्करों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता                   

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से लगातार चलाये जा रहें नशे के विरूद्व अभियान को सफल एवं साकार बनाये जाने के निर्देश के परिपालन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में गुरुवार (आज) नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित बनभूलपुरा पुलिस टीम व एसओजी जनपद नैनीताल द्वारा नशे के विरुद्ध संयुक्त कार्यावाही करते हुए घास मण्डी के पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन के साथ ही दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। नैनीताल पुलिस की इस सफलता पर उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल नीलेश आनंद भरणे द्वारा ₹10 हजार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा 5 हजार का नगद ईनाम देने की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस एवं एसओजी नैनीताल ने सघन अभियान चलाते हुए घास मण्डी बरेली रोड के पास से 2 अभियुक्तो क्रमशः रेहान पुत्र नूर इस्लाम निवासी उत्तर उजाला जाकिर फूल वालों के घर के पास वार्ड न. 28 थाना-बनभूलपुरा जनपद-नैनीताल उम्र-22 वर्ष  के कब्जे से गत्ते की पेटी BUPINE (Buprenorphine Injection IP 02ml) इन्जेक्शन के कुल 20 डिब्बे जिसमे प्रत्येक मे 25 इन्जेक्शन कुल 500 इन्जेक्शन जिस पर प्रत्येक मे बैच न0 BP-014 अंकित है एवं AViL (Pheniramine Maleate Injection I.P 10 ml) के कुल 10 डिब्बे जिसमें प्रत्येक डिब्बे में 25 पीस कुल 250 इन्जेक्शन मय मोटरसाईकिल संख्या– UK06AV-6160 (यामाहा कम्पनी) के परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी जोशी विहार संजू चक्की के पास, वार्ड न. 59,थाना-वनभूलपुरा नैनीताल उम्र-25 वर्ष के कब्जे से BUPINE (Buprenorphine Injection IP 02ml) इन्जेक्शन के कुल 9 डिब्बे जिसमे प्रत्येक मे 25 इन्जेक्शन कुल 225 इन्जेक्शन जिस पर प्रत्येक मे बैच न0 BP-014 अंकित है व AViL (Pheniramine Maleate Injection I.P 10 ml) के कुल 6 डिब्बे जिसमें प्रत्येक डिब्बे में 25 पीस कुल 150 इंजेक्शन मय स्कूटी संख्या– UK04AH-4682 स्कूटी (होण्डा एक्टिवा) के परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।  उपरोक्त दोंनो अभियुक्तो से कुल 1125 नशीले इंजेक्शनो के साथ ही जामा तलाशी से 2 अदद मोबाइल एन्ड्रायड कम्पनी VIVO एवं OPPO भी बरामद हुए। अभियुक्तो के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं.-128/22 धारा-8/22/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। दौराने पूछताछ अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि बरामदा इंजेक्शन किच्छा निवासी बंगाली डॉक्टर से सम्पर्क कर सस्ते दामों में लाकर मँहगे दामों मे नशा करने वाले लोगों को बेचते है। किच्छा निवासी डॉक्टर की सुरागरसी/पतारसी कर साक्ष्य संकलन कर संलिप्तता की जाँच की जा रही है। अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

आरोपियों की गिरफ्तारी में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल, उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह थाना-बनभूलपुरा, कांस्टेबल एसओजी कुन्दन कठायत, भानू प्रताप, अनिल गिरी, त्रिलोक चन्द सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More