नैनीताल पुलिस कप्तान ने करी विवेचना बैठक, नहीं पहुंचे एक उपनिरीक्षक को किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कोतवाली हल्द्वानी के विवेचकों का लिया आदेश कक्ष। आदेश कक्ष में अनुपस्थित रहने पर एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।
 
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में कोतवाली हल्द्वानी के विवेचकों का आदेश कक्ष लेते हुए सभी को आवश्यक निर्देश दिए। सभी विवेचकों से उन्हें आवंटित विवेचनाओं से जुड़े सभी लीगल पहलुओं तथा विवेचना की अध्यावधिक स्थिति ज्ञात की गई। कहा कि पंजीकृत मामले में निष्पक्ष विवेचना करें। आरोपी प्राइवेट हो या किसी सरकारी विभाग से, सभी के लिए समान दृष्टिकोण रखा जाय। आदेश कक्ष में अनुपस्थित रहने पर उप निरीक्षक सुशील जोशी को निलंबित किया गया।विवेचनाओं में वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी करने हेतु टीमें गठित कर धरपकड़ करने को कहा। कहा कि क्वालिटी विवेचना में फोकस करें, जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना सुनिश्चित हो सके। धोखाधड़ी वाले मामलों में कोई भी कोताही न बरतें, खाता संबंधी मामलों में संलिप्तता होने पर वेरीफाई करने वाले बैंकों के खिलाफ भी कार्यवाही करें। क्रॉस एफआईआर वाले प्रकरण में घटनाक्रमानुसार न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित करें। सभी विवेचकों द्वारा विवेचना में लिखे गई केस डायरी की अद्यतन स्थिति ज्ञात की गई। विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, अन्यथा संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सड़क दुर्घटना की घटनाओं में घटनास्थल में मौके पर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की कार्यवाही अवश्य की जाय ताकि विवेचनात्मक कार्यवाही में प्रभाविकता बड़े। आईटी एक्ट से संबंधित मामलों में डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित कर विवेचना का सफल निस्तारण करें। नाबालिक और मृत्यु कारित के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज किया जाय। संवेदनशील होकर कार्यवाही करें। आदेश कक्ष में नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत हल्द्वानी कोतवाली के विवेचक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a discussion meeting a sub-inspector suspended a sub-inspector was suspended for not arriving Haldwani news Nainital Police Captain Nainital Police Captain held a discussion meeting uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More