नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा और रामनगर क्षेत्र में चलाया व्यापक सत्यापन अभियान   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिले को अपराधमुक्त और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में  पुलिस द्वारा शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा और रामनगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने घर-घर, गली-मोहल्लों और फड़-फेरी स्थलों पर जाकर किरायेदारों, दुकानदारों, श्रमिकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

बनभूलपुरा में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जवाहर नगर, रेलवे बाजार, गफूर बस्ती, चोरगलिया रोड सहित कई क्षेत्रों में 950 घरों, दुकानों और फड़ फेरी पर छापेमारी कर 155 व्यक्तियों का सत्यापन किया। सत्यापन नहीं कराने वाले 23 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत ₹6,500 का जुर्माना लगाया गया जबकि 9 मकान मालिकों पर किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर कोर्ट से कुल ₹90,000 का जुर्माना वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

 

रामनगर क्षेत्र में सीओ सुमित पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 450 घरों और दुकानों का सत्यापन किया गया। यहां 56 व्यक्तियों का सत्यापन हुआ और 46 व्यक्तियों पर ₹11,500 का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 10 मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर कुल ₹1,00,000 का कोर्ट चालान दिया गया। अभियान में 1,400 स्थानों का निरीक्षण, 211 व्यक्तियों का सत्यापन एवं 69 लोगों का चालान काटा गया और 19 मकान मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

 

नैनीताल पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की, कि वे किरायेदारों, कामगारों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराएं क्योंकि सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: conducted a massive verification drive in Haldwani's Banbhulpura and Ramnagar areas nainital news Nainital Police conducted a massive verification drive in Haldwani's Banbhulpura and Ramnagar areas Nainital Police conducted a massive verification drive in the district uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज नैनीताल पुलिस का जिले में व्यापक सत्यापन अभियान हल्द्वानी के बनभूलपुरा और रामनगर क्षेत्र में चलाया व्यापक सत्यापन अभियान

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More