नैनीताल। जिले में यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा द्वारा हल्द्वानी शहर में प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान कर 47000 रुपए संयोजन शुल्क के रूप में जमा कराया गया। साथ ही, सभी छोटे बड़े वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त किए गए।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह आमजन को परेशान करने वाला और कानून के विरुद्ध है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
नैनीताल पुलिस की नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न न लगाएँ और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]