ब्याज माफियाओं पर सख्ती की तैयारी में नैनीताल पुलिस, एसएसपी ने ब्याज माफिया को चिन्हित करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में अवैध ब्याज का धंधा जमकर फल फूल रहा है। ब्याज माफियाओं के चंगुल में फंसकर कई लोगों के घर बर्बाद हो गए तो कुछ लोगों ने आत्महत्या तक की है। जिसके चलते नैनीताल पुलिस अब ब्याज माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।   

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि हल्द्वानी शहर में बड़े संख्या में कई ऐसे लोग हैं जो अवैध तरीके से ब्याज का कारोबार करते हैं जिनके चंगुल में फंसे कुछ लोगों ने आत्महत्या भी की है, जिसमें पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस इस मामले में बेहद गंभीर है, और अब शहर के ऐसे ब्याज माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। शहर में अवैध रूप से ब्याज का काम करने वाले ब्याज माफिया को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी अवैध तरीके से ब्याज का कारोबार करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि अवैध रूप से ब्याज का काम करने वाले लोगों के चुंगल में न फंसे। माफिया द्वारा ब्याज को लेकर किसी तरह का उत्पीड़न किया जा रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Nainital Police prepares to crack down on interest mafia SSP gives instructions to identify interest mafia Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More