नंदा-सुनंदा महोत्सव : नैनीताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने पूजा अर्चना कर करी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माँ नंदा-सुनंदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आरती की और प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” और “माँ नंदा देवी की जय” का जयघोष भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और सदियों पुरानी लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि को आगे बढ़ा रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं के धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है,जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलने के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद ही मर्डर की सूचना देनें के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार  

उन्होंने कहा कि नैनीताल के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सरकार की रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिला है तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तुंगनाथ की खाई में समा गई जिंदगी… रातभर गूंजती रही महिला की आवाज, सुबह मिला शव

मुख्यमंत्री ने देवभूमि की भूमि, संस्कृति और पहचान के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए श्रीराम सेवक सभा, प्रशासन, पुलिस, स्वयं सेवकों और सभी सहयोगियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मोहब्बेवाला ढाल पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, बाइक सवार की मौत के साथ ही हाईवे पर लगा लंबा जाम  

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, डीएम ललित मोहन रायल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रो. ललित तिवारी, पंडित भगवती प्रसाद जोशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Chief Minister Dhami offered prayers and sought blessings for the state's prosperity and well-being Devbhoomi News Hindi News Nainital News: Chief Minister Dhami arrived in Nainital and participated in the Nanda-Sunanda Festival Nanda-Sunanda Festival: Upon arriving in Nainital News from the hills News From the Pahad praying for the state's prosperity and well-being uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नंदा-सुनंदा महोत्सव में सम्मिलित हुए सीएम धामी नैनीताल न्यूज नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना

More Stories

उत्तराखण्ड

SC/ST अत्याचार मामलों पर CM धामी सख्त, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अत्याचार […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिशकर्ता महिला पति के साथ गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास 17 सितंबर की सुबह मिले बिजनौर निवासी गोपाल कुमार (50) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए उसकी प्रेमिका ने अपने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस में उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को विभिन्न जनपदो और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई […]

Read More