23 से 26 फरवरी तक औली में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

औली की ढलानों पर होगा स्कीइंग का रोमांच, 23 से 26 फरवरी तक होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप। औली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप उत्तराखंड समेत हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी की टीमें भाग लेंगी। पूर्व में इस चैंपियनशिप को 2 से 5 फरवरी को आयोजित किया जाना था लेकिन जोशीमठ भू-धंसाव के साथ ही बर्फबारी समय पर नहीं हुई। जिस कारण चैंपियनशिप के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया

जोशीमठ भू-धंसाव के कारण औली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप को लेकर बना संशय दूर हो गया है। 2 से 5 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अब 23 से 26 फरवरी आयोजित किया जाएगा। जिससे कई राज्यों के खिलाड़ी औली की ढलानों पर स्कीइंग का रोमांच करेंगे। एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन उत्तराखंड और पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर अल्पाइन स्की एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व में इस चैंपियनशिप को 2 से 5 फरवरी को आयोजित किया जाना था लेकिन जोशीमठ भू-धंसाव के साथ ही बर्फबारी समय पर नहीं हुई। जिस कारण चैंपियनशिप के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया।एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारी चल रही है। मौसम विभाग का 13 व 15 फरवरी को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। प्रतियोगिता में 250 से 300 प्रतिभागियों के आने की संभावना है। उस हिसाब से औली में ही ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
औली साहसिक खेलों के आयोजन के लिए स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन, आईटीबीपी के साथ चर्चा करने के बाद 23 से 26 फरवरी की तिथि तय की गई है। आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। – कर्नल अश्वनी पुंरीर, सीईओ साहसिक विंग पर्यटन विभाग

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ये प्रतियोगिताएं होंगी

अल्पाइन स्कीइंग सीनियर वर्ग महिला व पुरूष, अंडर-21 बालक व बालिका वर्ग, अंडर-18, अंडर-16, अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग, स्नोबोर्ड महिला व पुरुष वर्ग, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

इन राज्यों की टीमें लेंगी भाग

उत्तराखंड समेत हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी की टीमें भाग लेंगी।बर्फबारी नहीं हुई तो कैसे होगी चैंपियनशिप

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

इस बार पहले ही बर्फबारी कम हुई है। औली की ढलानों पर बीते दिनों जो बर्फ पड़ी थी। वह धीरे-धीरे पिघल रही है। यदि 15 फरवरी के बाद बर्फबारी नहीं होती है तो चैंपियनशिप कराने की चुनौती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: National skiing championship National Skiing Championship will be held in Auli from 23 to 26 February Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More