शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित हुई एनसीसी जूनियर डिवीजन विंग की भर्ती प्रक्रिया  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। विद्यालय का कार्य महज शिक्षा देकर विद्यार्थी को रोजगार की लाइन में खड़ा करना नहीं वरन उसे अपने एवं अपने समाज के प्रति कर्तव्य, प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भावना के साथ सर्वांगीण विकास के अवसर भी प्रदान करना है। जिसके क्रम में ही शेम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के प्रबंधक मण्डल द्वारा एनसीसी जूनियर डिवीजन विंग सत्र 2022-23 के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। एनसीसी केडेडस के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह मलिक की अगुवाई में फिजिकल परीक्षा का आयोजन नायब सूबेदार राजीव पाण्डेय, हवलदार केशब बीडी आर एवं एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह के नेतृत्व में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग


शारिरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, शारिरिक मापदंड व नापतोल की गई। विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर बीएस मनराल (सेवानिवृत्त) ने सभी विद्यार्थियों को एनसीसी के नियम एवं फायदों के बारे में विस्तार से बताते हुए भारतीय सेना के सैन्य अधिकारी बनने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जूनियर डिवीजन के 45 छात्रों द्वारा आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों में एनसीसी लेने हेतु काफी उत्साह देखने को मिला। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्य संतोष पाण्डे भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More