शेर नाले में लापता ब्यक्ति का एसडीआरएफ व थाना पुलिस ने रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास से बरामद किया शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारी बारिश के चलते चोरगलिया क्षेत्र के शेर नाले के बहाव में लापता ब्यक्ति का एसडीआरएफ व थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए शव बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) प्रातः चालक त्रिलोक सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी त्रिलोकपुर दानी ( दानीबंगर ) गौलापार चोरगलिया, जनपद नैनीताल उम्र 52 वर्ष व विनोद जोशी पुत्र प्रयागदत्त जोशी निवासी मदनपुर गौलापार छोटा हाथी संख्या UK04CB-7380 से सितारगंज से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। शेरनाला पर छोटा हाथी वाहन का एक टायर सड़क से नीचे उतर जाने के कारण वाहन चालक त्रिलोक सिंह व विनोद जोशी वाहन को वही खड़ा कर नाले को पैदल-पैदल पार कर आगे चले गये थे।चालक त्रिलोक का मोबाईल छोटा हाथी में रह जाने के कारण वह वापस मोबाईल लेने नाले में गया। इस दौरान चालक त्रिलोक सिंह समय पैर फिसलने के चलते वह शेर नाले में बह गया। थाना चोरगलिया पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों को साथ लेकर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में त्रिलोक सिंह का शव रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास नाले में मिला। जिसके पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news NDRF and police station recovered the dead body of the missing person in Sher Nallah near Rakhal Khatta Chorgaliya Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More