पड़ोसी पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म का आरोप   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्रमें एक युवक पर पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। होश में आने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

डरी-सहमी किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of raping a minor girl after giving her drugs crime news giving her drugs and raping her haridwar news Neighbor accused of raping a minor girl Neighbor accused of raping a minor girl by luring her to a hotel raping a minor girl in a hotel after luring her uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नशीला पदार्थ पिला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप पड़ोसी पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप बहला-फुसलाकर नाबालिग से होटल में दुष्कर्म हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More