खटीमा। बेटे को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 15.75 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमृतपाल सिंह पुत्र जसप्रताप सिंह निवासी ग्राम सड़ासड़िया ने न्यायिक मजिस्ट्रेट खटीमा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दलजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह, हरनेक सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम सड़ासड़िया उसके पड़ोसी हैं। उन्होंने उसके पुत्र तनवीर सिंह को स्टडी वीजा पर इंग्लैण्ड भेजने का भरोसा देते हुए 16 लाख रुपये का खर्चा बताया। उन्होंने अपना मकान 15.75 लाख रुपये में गिरवी रखकर 31 जुलाई 2023 को दलजीत सिंह को रुपये दे दिए। दलजीत ने स्टडी वीजा के नाम पर तनवीर के फोटो, कागजात, शिक्षा के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट ले लिए, लेकिन तनवीर को इंग्लैण्ड नहीं भेजा। कहा कि तनवीर की उम्र कम है। इसके बाद न्यूजीलैण्ड भेजने की बात कही। पांच अगस्त को न्यूजीलैण्ड भिजवा दिया। वहां किसी तरह का कोई काम नहीं मिला। किसी तरह तनवीर घर लौटा। पांच सितम्बर को दलजीत सिंह से रुपयों की मांग की तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पुलिस ने रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अमृतपाल ने यह भी आरोप लगाया है कि सितारगंज के एक कोचिंग संस्थान ने उसके पुत्र के समस्तकागजातों में हेराफेरी करके उसकी उम्र ज्यादा दर्शायी है। ऐसा षड्यंत्र के तहत रुपये हड़पने के लिए किया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]