पैसा चुकाए बिना नेता जी को मस्ती पड़ी भारी, कॉलगर्ल्स ने नेता जी सहित दोस्तों की कर दी पिटाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कॉलगर्ल ने जमकर पिटाई कर दी। वे कॉलगर्ल की सेवाएं लेने के बाद उनका पैसा चुकाए बिना ही होटल से निकलने की फिराक में थे। कालगर्ल को यह समझ आ गया। उन्होंने तीनों को घेर लिया और पिटाई कर दी। इसमें से नेता प्रदेश के पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

घटना छह मार्च की कैलंगुटे बीच के एक होटल की बताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर घटना से जुड़ी जानकारी बहुप्रसारित हुई, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जाती रहीं। बताया जा रहा है कि नेता ने दलाल के माध्यम से मुंबई से दो कालगर्ल बुलाई थी। दलाल से बातचीत में तय समय से पहले कालगर्ल जाने लगीं तो नेता व उनके दोस्तों का कालगर्ल और दलाल से विवाद हुआ। शुल्क चुकाने की बारी आई तो नेता ने कहा कि उन्होंने दलाल के खाते में आनलाइन राशि ट्रांसफर की है। दलाल ने कहा, उसे राशि नहीं मिली। इसी बीच नेता होटल की ऊपरी मंजिल में किराये पर लिए एक कमरे में छुप गए, जिन्हें कालगर्ल ने खोज कर पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में होटल का भी कुछ सामान टूटा है। उस दौरान नेता व उनके दोस्त नशे में थे। इस घटना को लेकर जब कैलंगुटे पुलिस थाने के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। संबंधित नेता का नाम अब तक उजागर नहीं हो पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhopal news callgirls beat up friends including Netaji Netaji had a lot of fun without paying money

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More