हरिद्वार। मां पतित पावनी गंगा जी के हर की पैड़ी तट पर विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु पीठाधीश्वर श्री हरिकृपा कामवन ने आज श्राद्ध पक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर अमर शहीदों, विश्व भर के दिवंगत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सनातन संस्कृति के अनुसार तर्पण किया।
उनके निमित्त वैदिक रीति से पूजन व तर्पण करने के बाद उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए व अभी तक सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिन्होंने अपना अमर बलिदान दिया है, उनके त्याग, समर्पण एवं बलिदान को हम सभी भारतवासियों को सदैव याद रखना चाहिए। हम उनका ऋण कभी चुका नहीं सकते। उन्हें याद रखते हुए देश के लिए उनके समर्पण से प्रेरणा लेते हुए हमें भी अपना जीवन राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत बनाना चाहिए। जिनके नाम हम जानते हैं उन वीर अमर शहीदों को भी एवं जिनके नाम भी लोग नहीं जान पाए जो नींव के पत्थर बन गए जिनके ऊपर भारत राष्ट्र की मजबूत बिल्डिंग खड़ी है हम उन सब को भी और उनके अमर बलिदान को भी कोटीशः नमन करते हैं एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। संकल्प लेते हैं इस राष्ट्र के लिए एवं भारत वर्ष की आन बान एवं शान के प्रतीक तिरंगे झंडे के सम्मान के लिए समर्पित भाव से सदा कार्य करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों एवं वीर अमर शहीदों के परिवारों के सम्मान के लिए भी हम सब जागरुक होकर कार्य करेंगे।
महाराज श्री ने कहा कि श्राद्ध ‘श्रद्धा’ शब्द से बना है। जीते जी भी हम अपने माता-पिता,बड़े बुजुर्गों के प्रति श्रद्धाभाव रखते हुए उनकी सेवा, सम्मान एवं सत्कार के लिए समर्पित रहेंगे और उनके अच्छे कार्यों को उन्हें याद करते हुए श्रद्धापूर्वक उन्हें याद रखेंगे एवं उनकी अच्छाइयों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
इस दौरान सारा वातावरण श्री गुरु महाराज, कामां के कन्हैया, लाठी वाले भैय्या व गंगा मैय्या के जयकारों से गूंज उठा।
हरिद्वार आते हुए जसपुर, देवीपुरा, शेरकोट, धामपुर, कालाखेडी नगीना, नजीबाबाद आदी स्थानों पर भी श्री महाराज जी का स्वागत हुआ। देर रात तक महाराज श्री, श्री हरि कृपा धाम आश्रम पधारेंगे। कल रविवार को महाराज श्री गढीनेगी में ही विराजेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]