छात्र आत्महत्या से मामले में आया नया मोड़, पिता द्वारा चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या को उकसाने के आरोप में पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाले छात्र की आत्महत्या से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है। काठगोदाम थाने में इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और आत्महत्या को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पिता का कहना है कि मारपीट और बतमीजी से आहत होकर ही बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

दमुवाढूंगा के कैलाश व्यू कालोनी निवासी एमपी साह मर्चेट नौकरी में अमेरिका में तैनात हैं। बेटा देव नैनीताल के एक स्कूल में पढ़ाई करता है। नौ अगस्त को देव अपने साथियों संग भुजियाघाट में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। वापसी में देव की गाड़ी से निर्मला स्कूल के पास एक अन्य गाड़ी में टक्कर लग गई। इसके बाद घबराहट में जब उसने गाड़ी आगे बढ़ाई तो पोलो कार सवार रेहान, अरफराज नसीम, कृष्णा और तनिष्क ने देव की गाड़ी को जबरन रोकना शुरू कर दिया। आरोप है कि रेहान ने पीछा कर अपने साथियों संग पत्थरों से हमला कर गाड़ी को नुकसान भी पहुंचाया और साथ ही देव को पीटना भी शुरू कर दिया। इसके बाद देव किसी तरह घायल हालत में ही दमुवाढूंगा स्थित अपने घर पहुंच गया। यहां अगली सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पीड़ित परिवार का कहना है कि रेहान और उसके साथियों की प्रताड़ना की वजह से ही देव ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इसलिए सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: allegation against four people for abetting suicide Haldwani news new twist New twist in student suicide case Police registered FIR police registers FIR against four people for abetting suicide by father student suicide case uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में […]

Read More