प्रदेश में नाइट कर्फ्यू समाप्त, शासन ने जारी की नई एसओपी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया। साथ ही राज्य में एक मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोला जाएगा। शासन की ओर से जारी एसओपी के अनुसार कुछ रियायतें दी गई है, लेकिन साथ ही कुछ पर प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा। 

सरकार द्वारा जारी एसओपी के अनुसार

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

– जिम, शापिंग मॉल, सिनेमा हाल, स्पा, सैलून, थियेटर, आडिटोरियम और सभा कक्ष आदि व इनससे संबंधित गतिविधयां  कोरोना गाइडलाइन के तहत पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।- राज्य में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क 28 फरवरी तक रहेंगे बंद।
– राज्य में खेल संस्थान, स्टेडियम और खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
– सभी सामाजिक, खेल, मनोरंजन, विवाह समारोह, सांस्कृतिक समारोह गतिविधियों में आयोजन स्थल की पूरी क्षमता के साथ व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति। कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन।
– राजनीतिक रैली, धरना-प्रदर्शन को 28 फरवरी तक अनुमति नहीं।
– होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय और ढाबों को अपनी क्षमता एवं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत संचालन की अनुमति। 
– राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च से खुलेंगे। 
– परीक्षाओं के संचालन की अनुमति होगी। 
– सार्वजनिक स्थल, पर्यटक स्थल, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडी समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का ध्यान रखना जरूरी।
– कार्यस्थल और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वालों को करना होगा मास्क का इस्तेमाल। सार्वजिनक स्थानों पर छह फिट की दूरी।
–  सार्वजनिक स्थानों में थूकना, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन प्रतिबंधित।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More