बैरिकेड तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंगो ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर गुरुवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब करीब 300 निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग पार कर उत्तराखंड में प्रवेश कर गया।शुरुआती रोकथाम के प्रयासों के बावजूद पुलिस उन्हें सीमा पर रोक नहीं सकी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देर रात देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद अधिकांश निहंग वापस लौटने पर सहमत हो गए, हालांकि कुछ निहंगों के चुपचाप देहरादून में प्रवेश करने की भी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया।

बताते चलें कि यह विवाद कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और निहंगों के बीच हुए टकराव से जुड़ा है। 16 जून को कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान निहंगों ने एक स्थानीय युवक पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी निहंगों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में चार निहंग सिखों को गिरफ्तार किया था। निहंग पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रात करीब 12:54 बजे शिमला बाईपास तिराहे पर कुछ निहंगों के वाहनों की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन वापस लौट चुके थे। इसके बाद रिस्पना पुल, जोगीवाला और रेसकोर्स क्षेत्र में भी कुछ वाहनों के देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस लगातार इन वाहनों की तलाश में जुटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

गुरुवार शाम पांवटा साहिब की ओर से आए निहंगों के जत्थे को सीमा पर रोकने के लिए प्रशासन ने वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया और देहरादून की ओर बढ़ गए। स्थिति को देखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में सघन नाकेबंदी की गई। दंगा नियंत्रण बल, वाटर कैनन और विशेष पुलिस वाहन भी मौके पर तैनात किए गए। सुरक्षा कारणों से मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात भी रोका गया।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि रेसकोर्स गुरुद्वारे में हुई वार्ता सफल रही और अधिकांश निहंग वापस लौटने के लिए तैयार हो गए। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगरासू प्रकरण में कानून ने पूरी निष्पक्षता से अपना काम किया है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर सरकार नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी लागू करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: increasing tension for the police Nihangs broke through barricades and entered Uttarakhand

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More