बरेली-लालकुआं रेलखंड पर जल्द ही इलेक्ट्रिक की ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में पूर्वोत्तर रेलवे   

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


लालकुआं। बरेली-लालकुआं रेलखंड पर जल्द ही इलेक्ट्रिक की ट्रेन दौड़ने लगेगी जिसको लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है दिन रात हो रहे इस कार्य से जल्द ही सीआरएस इंस्पेक्शन किया जाएगा इससे पूर्व रेलवे इस रेलखंड पर 25 या 26 फरवरी को इलेक्ट्रिक रेल इंजन दौडा सकता है जिसके लिए सीआरएस पूर्वोत्तर परिमंडल ने अपनी स्वीकृति भी दे दी है उसके बाद से यहां पर लालकुआं तक रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य और तेज हो गया है पहले चरण में बरेली से लालकुआं रेलखंड पर बिजली से चलने वाला इंजन स्पेशल ट्रेन को लेकर दौड़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

रेलवे सूत्रों के अनुसार दो या तीन मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे पूर्वी मंडल के मुख्य संरक्षा अधिकारी लतीफ अहमद खान इस रेलखंड पर स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करते हुए लालकुआं तक आएंगे तथा बरेली से लालकुआं के मध्य पडने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का सघन निरीक्षण कर खामियों को तलाशेगें। उधर जब से मुख्य संरक्षा अधिकारी ने इस खंड पर निरीक्षण के लिए अपनी स्वीकृति दी है तब से मंडल के आला अधिकारी लगातार इस रेलखंड पर कार्य को और गति देने में लगे हुए हैं तथा मंडल रेल प्रबंधक ने भी लालकुआं में आकर चल रहे रेल कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से त्वरित कार्य का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद काठगोदाम से रामपुर रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ने का प्रोग्राम है जिसके लिए भी तैयारियां चरम पर है साथ ही लालकुआं काशीपुर रेलखंड पर भी तैयारियों में तेजी लाई गई है तथा रेल प्रशासन हर हालत में मार्च माह में इस कार्य को अंजाम देने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

गौरतलब है कि बरेली से लालकुआं तक पहले चरण में विद्युतीकरण का कार्य मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य था इसके अलावा लालकुआं से काठगोदाम तथा लालकुआं से काशीपुर और लालकुआं से रामपुर रेलखंड पर भी कार्य तेजी के साथ चल रहा है रेलवे हर हालत में मार्च तक लालकुआं में इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य को पूरा करने में जुटा हुआ है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2023 तक संपूर्ण भारत में सौ प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य रखा है जिसके बाद रेल अमला इलेक्ट्रिफिकेशन कार्यों में तेजी के साथ जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More