फ़ास्ट फूड ही नहीं यहां तो फ़ास्ट फूड की दुकान ही पक कर हो गई राख  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी ठडी सड़क में छोटा हाथी में लगाई फास्ट फूड की दुकान उदघाटन के दिन ही आग की भेंट चढ़ गई। आग गैस सिलेंडर में हुए रिसाव की वजह से लगी, जिसके बाद पूरी दुकान ही आग का गोला बन गई। दुकान स्वामी और कारीगरों ने किसी तरह से नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांधीनगर निवासी मनीष सोनकर पुत्र स्व. धर्मेंद्र सोनकर ने ठंडी सड़क में खालसा स्कूल के पास छोटा हाथी में फास्ट फूड की दुकान का उदघाटन किया था। जैसे ही फास्ट फूड सेंटर में पकवान बनने लगे तभी गैस सिलेंडर में रिसाव होने से छोटे हाथ में बनाया गया फास्ट फूड सेंटर आग की लपटों से धधक उठा। जिससे उसमें बैठे दुकान स्वामी मनीष सोनकर और दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों ने किसी तरह से नहर में कूद कर अपनी जान बचाई। फास्ट फूड सेंटर में अग्निकांड की सूचना मिलते ही भोटियापड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गनीमत रही कि फास्ट फूड सेंटर में रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में आने से बच गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More