त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता कर दी चुनाव कार्यक्रम की जानकारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।राज्य निर्वाचनआयोग ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। आयोग के अनुसार पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया 19 जून को पूर्ण कर ली गई थी, जिसके बाद पंचायती राज विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना सार्वजनिक कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

राज्य के 12 जिलों में यह पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। हरिद्वार जिले को इस चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। पंचायत चुनाव के तहत ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्रपंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:

23 जून: जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी की जाएगी

25 जून से 28 जून: नामांकन प्रक्रिया (प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

29 जून से 1 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच

2 जुलाई: नाम वापसी की अंतिम तिथि

3 जुलाई: पहले चरण के लिए चुनाव चिन्हों का आवंटन

10 जुलाई: पहले चरण का मतदान (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)

8 जुलाई: दूसरे चरण के लिए चिन्ह आवंटन

15 जुलाई: दूसरे चरण का मतदान

19 जुलाई: मतगणना और परिणाम घोषित

निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों और पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी चरणों की निगरानी के लिए विशेष निगरानी तंत्र भी सक्रिय किया गया है।चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news gave information about the election program in a press conference Notification issued Notification of three-tier panchayat elections issued State Election Commission State Election Commission gave information about the election program in a press conferenc Three-tier panchayat elections in Uttarakhand uttarakhand news अधिसूचना जारी उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव देहरादून न्यूज प्रेसवार्ता कर दी चुनाव कार्यक्रम की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More